ऋतिक रोशन ने विकास बहल पर तोड़ी चुप्पी, बोले ऐसे इंसान के साथ कभी भी काम नहीं करूंगा जो..

#metoo अभियान के तहत एक बाद एक अभिनेत्रियों का बयान सामने आ रहा है। बता दें कि इस मामले मे कंगना रनौत ने कहा के जब उन्होने विकास बहल की फिल्म 'क्वीन' में काम किया था तब भी उन्होंने कई बार असहज महसूस कराया। उनपर एक महिला कर्मचारी ने काफी ज्यादा गंभीर आरोप लगाए थे। इस बात का समर्थन कंगना ने करते हुए विकास बहल के खिलाफ बयान दिया था। बता दें कि इस मामले में ऋतिक रोशन को घेर लिया गया था क्योंकि वो इस समय फिल्म सुपर 30 को लेकर चर्चा में है और इसके निर्देशक विकास बहल ही है।

इस मामले में अब ऋतिक का बयान आया है..उनका कहना है कि ऐसे किसी भी महिला या पुरुष के साथ काम नहीं करेंगें जो कि इतने गंभीर मामलो में दोषी हो।

hrithik roshan, kangna ranaut, ऋतिक रोशन, कंगना रनौत, सुपर 30

इसके अलावा उन्होने कहा कि वो ऐसे किसी भी इंसान का साथ नही दें सकते हैं और उन्होने इस मामले में फिल्म के प्रोड्यूसर से भी बात की है कि यदि हो सके तो इसके खिलाफ स्टैंड भी लिया जाए।

इसके अलावा उन्होने कहा कि अगर किसी के साथ किसी ने भी गलत किया है तो उसको दंडित किया जाना चाहिए और उसको बोलने की आजादी देनी चाहिए।

बता दें ऋतिक रोशन ने ट्वीट करके ये साफ कर दिया है कि वो विकास बहल के साथ बिल्कुल भी नहीं है। बता दें कि कंगना विकास के लिए कहा था कि साल 2014 में जब हम क्वीन की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त भी विकास शादीशुदा होने के बावजूद रोज नई लड़की के साथ यौन संबंध बनाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X