'जो भी आप सुन रहें हैं वो सिर्फ एक अफवाह है'- सत्ते पे सत्ता रीमेक पर ऋतिक रोशन का खुलासा
सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 एक शानदार हिट हो चुकी है और फिल्म ने हाल ही में 100 करोड़ क्लब में जगह बनाई है। बता दें कि ऋतिक रोशन इस समय एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और खबर आ रही थी कि वो अमिताभ बच्चन की धमाकेदार फिल्म सत्ते पे सत्ता की रीमेक में भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस बारे में जब ऋतिक रोशन से पूछा गया तो उन्होने साफ साफ इसके बारे में जवाब दिया।
ऋतिक रोशन का कहना था कि मैं अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा फैन हूं और ऐसी किसी भी मौके को नहीं जाने दूंगा। मेरे पास ऐसा कोई ऑफर नहीं हैं, ये सिर्फ एक अफवाह है इससे ज्यादा कुछ नहीं।

हालांकि ऋतिक रोशन ने ये भी कहा कि ऐसा कोई ऑफर आता है तो वो जरूर विचार करेंगे। इस फिल्म को लेकर फराह खान का नाम सामने आ रहा था।
ऋतिक रोशन इस समय फिल्म वार के लिए भी चर्चा में है और फिल्म के टीजर ने सामने आकर धमाका कर दिया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ ऋतिक रोशन धमाल करने आ रहे हैं। एक नजर डालिए कुछ धमाकेदार रीमेक्स पर...


Click it and Unblock the Notifications