ऋतिक रोशन मिस्ट्री गर्ल के साथ पहुंचे डिनर डेट पर? कैमरे से लड़की को बचाते आए नजर!
ऋतिक रोशन इस वक्त कई बातों को लेकर खबरों का हिस्सा बने हुए हैं लेकिन शुक्रवार शाम को कुछ ऐसा हुआ कि फैंस के बातें करने लगे। दरअसल बीते दिन अभिनेता मुंबई के एक लोकप्रिय जापानी रेस्तरां में कैजुअल डिनर के लिए निकले थे। जब अभिनेता भोजनालय से बाहर निकल रहे थे, तो पपराज़ी ने उनकी और एक मिस्ट्री गर्ल की एक झलक कैमरे मे कैद ली थी।
इस लड़की की बात करें तो ऋतिक लड़की का हाथ पकड़कर रेस्टोरेंट से बाहर और अपनी कार में ले जाते हुए नजर आए थे। इस दौरान कैमरामैन उनके पीछे आए तो ऋतिक रोशन ने उस लड़की को छिपाने की पूरी कोशिश की थी।

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि ऋतिक रोशन किसी को डेट कर रहे हैं और ये एक डिनर डेट थी। दरअसल उस मिस्ट्री गर्ल ने नकाब पहना हुआ था और ऋतिक उसे जल्दी से रेस्तरां से बाहर ले गए थे।

फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं
सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैँ। एक यूजर ने लिखा है कि.. 'कौन है ऋतिक सर वाली वह लड़की?' जबकि एक अन्य ने अनुमान लगाया, "वह कौन है ?? !!!" कुछ उत्सुक प्रशंसकों ने ऋतिक की चचेरी बहन पश्मीना रोशन को भी पृष्ठभूमि में देखा।

कोई बयान इस लड़की को लेकर सामने नहीं आया है
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन की तरफ से अभी किसी तरह का कोई बयान इस लड़की को लेकर सामने नहीं आया है लेकिन अफवाहों का बाजार पूरी तरह से गर्म है। बता दें कि सुपरस्टार ऋतिक रोशन अक्सर किसी ना किसी खबरों का हिस्सा रहते हैँ।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर ऋतिक रोशन अगली बार एक्शन फिल्म 'विक्रम वेधा' में दिखाई देंगे, जो इसी नाम की एक लोकप्रिय तमिल फिल्म की रीमेक है। इसमें सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी हैं। इसके अलावा ऋतिक के पास दीपिका पादुकोण के साथ 'फाइटर' भी है।

धमाकेदार एक्शन
इस फिल्म में ऋतिक रोशन काफी धमाकेदार एक्शन के साथ दिखेंगे और खबर है कि दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में एक्शन करतीं नजर आने वालीं हैं और इसके लिए वो ट्रेनिंग ले रहीं हैँ।ऋतिक रोशन कितने शानदार कलाकार हैं ये किसी से भी छिपा नहीं है और उन्होने पहले भी कई शानदार फिल्मों में धमाकेदार एक्शन किया है।

टाइगर श्रॉफ के साथ
वॉर भला किसे याद नहीं है, इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ मिलकर ऋतिक रोशन ने कमाल का कमा किया था। इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि YogenShah ने साझा किया है।


Click it and Unblock the Notifications