wow..अक्षय कुमार की जगह कोई नहीं ले सकता..हिट रीमेक में फाइनल!
सारी खबर झूठी साबित हुई। कथ्थी के हिंदी रीमेक का चेहरा अब अक्षय कुमार ही होंगे। इस फिल्म को लेकर सबसे पहले सलमान खान का नाम सामने आया था।
किसी भी हिट फिल्म के रीमेक में काम नहीं करने का खामियाजा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का कोई भी स्टार भुगतना नहीं चाहता है। कुछ दिनों पहले खबर आयी थी कि कथ्थी की रीमेक में अक्षय कुमार की जगह ऋतिक रोशन मुख्य किरदार में होंगे। इसे लेकर कई दिनों तक खबरों का बाजार गर्म रहा।
आखिर कार अब यह जानकारी मिली है कि ऋतिक रोशन नहीं बल्कि अक्षय कुमार ही इस हिट फिल्म का हिस्सा होंगे। ए आर मुरुगदोस की इस फिल्म के लिए केवल अक्षय कुमार ही सही चेहरा हो सकते हैं।

इससे पहले खबर आयी थी कि इस हिट तमिल फिल्म के हिदी वर्जन में सलमान खान काम करेंगे। ऐसा भी सुनने में आया था कि उन्होंने इस फिल्म के हिंदी रीमेक पर काम करना भी शुरू कर दिया है। लेकिन फिर अचानक से अक्षय कुमार का नाम सामने आया। अब पता चला है कि अक्षय को इस फिल्म की स्क्रिपट के बार में पूरी जानकारी दे दी गई है। मेकर्स केवल अक्षय कुमार के डेट देने का इंतजार कर रहे हैं।
दूसरी तरफ यह भी कहा गया है कि इस फिल्म के लिए कभी ऋतिक रोशन के पास प्रस्ताव गया ही नहीं था। यह फिल्म हमेशा से ही अक्षय कुमार के खाते में रही है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार लगातार अपनी फिल्मों की शूटिंग और प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में जॅाली एलएलबी 2 की सफलता के साथ अक्षय ने टॅायलेट-एक प्रेम कथा की शूटिंग पूरी की। अब वह अपनी अगली फिल्म गोल्ड के लिए हॅाकी की ट्रेंनिग लेने की शुरूआत करेंगे। इस बीच वह शायद तापसी पन्नू के साथ नाम शबाना की प्रमोशन भी करेंगे, जो कि मार्च के अंत में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications