'कृष 4' में मेरा ट्रिपल रोल होगा, तीनों में से एक किरदार नेगेटिव है- ऋतिक रोशन का खुलासा
ऋतिक रोशन 'सुपर 30' से बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट का तमका हासिल कर चुके हैं। 2 अक्टूबर को टाइगर श्रॅाफ के साथ उनकी वॅार रिलीज होने वाली है। इन सबके बीच ऋतिक रोशन के सामने कई बार ये सवाल उठा कि आखिर वह कब कृष सीरीज की नई फिल्म की शुरुआत करेंगे।
पिछले साल एक्टर ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर उनके पिता राकेश रोशन ने कृष 4 को 2020 क्रिसमस पर रिलीज करने की घोषणा की। हाल ही में ऋतिक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कृष 4 बन रही है।

फिलहाल इस फिल्म की स्किप्ट फाइनल स्टेज पर है और वॅार के बाद ऋतिक का सारा फोकस किरदार की तैयारी में होगा। कृष 4 में ऋतिक के किरदार को लेकर दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट सामने आयी है जो ये बता रही है कि इस बार फैंस ऋतिक से निराश हो सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications