रितिक रोशन अपने पहनावे को तूल नहीं देते
बॉलीवुड के युवा दिलों की धड़कन रितिक रोशन अपनी 'स्टाइल आइकन' छवि के विपरीत अपने पहनावे पर ज्यादा सोच-विचार नहीं करते। वस्त्रों की आलमारी में जो भी मिल जाए उसे पहन लेते हैं।
39 वर्षीय इस अभिनेता को पिछले साल याहू! इंडिया के एक ऑनलाइन सर्वे में 'स्टाइल आइकन' घोषित किया गया था।
कपड़े के एक ब्रांड जे. हैम्पस्टीड के लिए फोटो की शूटिंग करने के दौरान उन्होंने यहां कहा, "मेरे वस्त्रों की आलमारी में कई चीजे हैं, जो अपने आप इकट्ठी हो गई हैं। मैं आंख बंदकर उसमें हाथ डालता हूं और जो भी मुझे हाथ लग जाए उसे ही उस दिन पहनता हूं।"

रितिक रोशन की अगली फिल्म 'कृश 3' आने वाली है। इस फिल्म के निर्माता व निर्देशक उनके पिता राकेश रोशन हैं। फिल्म में ऋतिक के अलावा प्रियंका चोपड़ा, कंगना राणाउत और विवेक ओबराय ने काम किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications