ऋतिक रोशन की न्यू ईयर पार्टी- 'एक पल का जीना' पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
पूरी दुनिया नए साल का स्वागत कर रही है। वहीं, बॉलीवुड सितारे भी पूरे जोर शोर से साथ यह खास पल सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपने परिवार और नजदीकियों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। पार्टी से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
ऋतिक की पार्टी में मीका सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जहां वो ऋतित की पहली फिल्म कहो ना प्यार है का पॉपुलर गाना 'एक पल का जीना' गा रहे हैं.. और ऋतिक दिल खोलकर डांस कर रहे हैं।

मीका सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "Happy New Year....ऋतिक रोशन, जायद खान, करण बावा और राकेश रोशन के साथ बहुत ही शानदार पार्टी रही.. शुक्रिया कुकु बावा साब और राकेश रोशन इस तरह की शानदार पार्टी देने के लिए.. आप सबको नए साल की बधाई.. आप सब के लिए सेहतमंद होने और ढेर सारी खुशियों की कामना.. गुडबाय 2020, वेलकम 2021.."
मीका और ऋतिक के इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें, ऋतिक को फैंस ने 2019 में आई फिल्म 'वॉर' में देखा था। उसके बाद फिलहाल एक्टर ने किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है। लेकिना रिपोर्ट्स हैं कि 'विक्रम वेधा' रीमेक में ऋतिक रोशन लॉक हो चुके हैं। कोई शक नहीं कि नया साल ऋतिक के फैंस को जबरदस्त धमाका मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications












