ऋतिक रोशन का जबरदस्त LOOK- 2019 में बॉक्स ऑफिस धमाका फाइनल है!
सुपरस्टार ऋतिक रोशन फिलहाल अपनी फिल्म सुपर 30 की शूटिंग में व्यस्त हैं। आनंद कुमार पर बन इस बॉयोपिक फिल्म में ऋतिक बिहारी टीचर बनें हैं, जो विद्यार्थियों को आईआईटी की तैयारी कराते हैं। कोई शक नहीं कि ऋतिक अपने ने लुक से फैंस को काफी इंप्रेस कर चुके हैं। वहीं, उन्होंने अपनी ताज़ा तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है, जो कि काफी दिलचस्प है।
आगे बढ़ गई ये बिग बजट फिल्म- अक्षय कुमार से नहीं करना है CLASH
ऋतिक दाढ़ी और गंभीर लुक में काफी अलग लग रहे हैं.. जिसे देखकर कहीं ना कहीं भरोसा है कि वह अपने किरदार के साथ पूरा न्याय करेंगे। फिल्म सुपर 30 का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। फिल्म के सेट से भी ऋतिक की काफी तस्वीरें बाहर आई हैं, जहां वह बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रहे हैं।

ऋतिक रोशन इस फिल्म में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार का किरदार निभाने वाले हैं। जो बिहार में गरीब बच्चों को आईआईटी की परीक्षा के लिए तैयारी कराते हैं। यानि की फिल्म पूरी तरह से बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित है। लिहाजा, ऋतिक को अपने चाल ढ़ाल से लेकर बोलने के तरीके में काफी बदलाव लाना पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications