सुपरहिट हैं अक्षय फिर क्यों हुए ऋतिक से REPLACE?
अगर सूत्रों की मानें तो ऋतिक रोशन आजकल अपने करियर पर बहुत ही ज़्यादा फोकस कर रहे हैं। तभी तो मोहनजोदड़ो प्रमोशन और काबिल की शूटिंग के बीच उन्होंने इस बात का समय निकाल लिया कि वो आगे क्या करेंगे।
और आगे वो कर रहे हैं नीरज पांडे की फिल्म जिसमें ऋतिक रोशन एक गणितज्ञ बने हैं। यानि कि Mathematician। मतलब कि गणित का विद्वान। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी।

लेकिन अक्षय कुमार फैन्स इस बात से काफी हैरान थे क्योंकि नीरज पांडे और अक्षय कुमार ने एक साथ मिलकर बेबी, स्पेशल 26 और अब रूस्तम दी है। लेकिन कारण ये है कि अक्षय कुमार फिलहाल काफी बिज़ी हैं।
[मोहनजोदड़ो Vs रूस्तम...ऋतिक - अक्षय के मुकाबले का SCORE 1-0]
फिलहाल तो नीरज पांडे एम एस धोनी का सारा काम पूरा कर रहे हैं और अक्षय रूस्तम की प्रमोशन। इसके बाद अक्षय जॉली एलएलबी 2 की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे।
फिर नीरज पांडे सितंबर के बाद धोनी से खाली होंगे और अक्षय - नीरज टॉयलेट एक प्रेम कथा की शूटिंग कर सकते हैं। फिल्म की सारी डीटेल्स हम आपको पहले ही चुके हैं।
[शौचालय में धमाका करने वाले हैं अक्षय कुमार!]
तो ऋतिक रोशन और नीरज पांडे का साथ सुनने में तो काफी दिलचस्प लग रहा है। फिल्म अगले साल शुरू हो पाएगी। तब तक ऋतिक रोशन भी काबिल की रिलीज़ के बाद अगले प्रोजेक्ट के लिए बिल्कुल तैयार होंगे।


Click it and Unblock the Notifications