..................... Hrithik Roshan named the sexiest Asian Man in 2011 | एशिया के सबसे सेक्सी पुरूष बने रितिक रौशन - Hindi Filmibeat

एशिया के सबसे सेक्सी पुरूष बने रितिक रौशन

hrithik roshan
रितिक रोशन का नाम 2011 के सबसे सेक्सी पुरूष के रूप में दर्ज किया जा चुका है। दरअसल लंदन के एक समाचार पत्र की ओर से कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार 37 वर्षीय रितिक ने 50 लोगों को पछाड़ कर यह खिताब जीत लिया है।

पिछले वर्ष यह खिताब रणबीर कपूर को मिला था, और रितिक को तीसरा लेकिन इस साल रणबीर को छठा स्थान पर रहे। यह फैसला विश्व में फैले अलग अलग एज ग्रुप के फैन्स ने सोशियल नेटवर्किंग साइट पर वोट के जरिए किया है।

सूत्रों कि माने तो रितिक में विजेता बनने के कई गुण है। उनमें एक अलग ही अपील है जिसके चलते वो सबसे आगे रहे। रितिक अपने फेस और पर्सनालिटी से हॉलीवुड के किसी भी एक्टर या पर्सनालिटी को मात दे सकते हैं।

रितिक को यह खिताब दिए जाने का कारण यह भी है कि रितिक को कई लोग ग्रीक गॉड के नाम से भी बुलाते हैं। इतना ही नहीं लंदन स्थित मैडम तुसाद संग्राहालय में उनकी मोम की प्रतिमा भी स्थापित की गयी है। जिसके चलते उनके पॉपुलेरिटी का पता आसानी से चलता है।

इस लिस्ट में बॉलीवुड के एक्टर शाहिद कपूर इस सूची में दूसरे, शाहरुख खान तीसरे जबकि सलमान खान चौथे स्थान पर रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X