सुशांत सिंह राजपूत मामले में ऋतिक रोशन की मां ने दी प्रतिक्रिया, शेयर किया एक खास पोस्ट
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीने गुजर चुके हैं। सीबीआई जांच अभी भी जारी है, हालांकि कई रिपोर्ट्स यह बता चुके हैं कि यह हत्या नहीं सुसाइड की केस है। सुशांत की फैमिली अभी भी न्याय की गुहार लगा रही है। वहीं, इस बीच ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने सुशांत के मौत को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।
पिंकी रोशन ने सुशांत सिंह राजपूत की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हर कोई सच जानना चाहता है, पर कोई भी ईमानदार होना नहीं चाहता।" #prayersarepowerful #universeispowerful ..

पिंकी रोशन का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। सुशांत फैंस काफी खुश हैं कि रोशन परिवार भी दिवंगत अभिनेता के निधन के पीछे की सच्चाई जानना चाहता है। बता दें, सुशांत के निधन की खबर सुनकर ऋतिक रोशन ने भी दुख व्यक्त किया था और लिखा था- सुशांत की खबर सुनकर गहरा दुख और सदमा पहुंचा है। वह जिंदादिल इंसान था। यह खबर दिल तोड़ने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications