मोहनजोदड़ो Vs रूस्तम...ऋतिक - अक्षय के मुकाबले का SCORE 1-0

ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो और अक्षय कुमार की रूस्तम की टक्कर शुरू हो चुकी है। दोनों ही फिल्में, लाख कोशिशों के बावजूद 12 अगस्त को ही रिलीज़ हो रही हैं। जहां अक्षय कुमार की रूस्तम सस्पेंस थ्रिलर है वहीं ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो एक पीरियड ड्रामा है।

दोनों ही फिल्मों में बाज़ी लग चुकी है, फैन्स ने अपने अपने साइड ले लिए हैं, और अब पहले मुकाबले में ऋतिक रोशन जीत चुके हैं। और स्कोर है मोहनजोदड़ो Vs रूस्तम का स्कोर हो चुका है 1-0।

hrithik roshan rustom mohenjodaro

दरअसल, अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो मोहनजोदड़ो की स्क्रीन काउंट रूस्तम से कम से कम 700 - 100 तक ज़्यादा है। अगर रूस्तम 2500 - 3000 स्क्रीन पर रिलीज़ हो रही है तो मोहनजोदड़ो उससे ज़्यादा स्क्रीन पर।

ज़ाहिर सी बात है इसका फायदा और नुकसान दोनों ही फिल्मों को होगा। जहां रूस्तम को ज़ी स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहा है वहीं मोहनजोदड़ो के लिए यूटीवी मोशन पिक्चर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।
[#Viral: अक्षय कुमार ने दिया एक और रूस्तम ट्रेलर...बिल्कुल हटके]

हालांकि ट्रेलर की बात करें तो फैन्स को रूस्तम का ट्रेलर, मोहनजोदड़ो से कहीं ज़्यादा पसंद आया। इस ट्रेलर के आगे ऋतिक रोशन कतई नहीं टिके। वैसे भी जिस परफेक्ट फॉर्म में अक्षय चल रहे हैं, ऋतिक का उनसे टक्कर लेना मुश्किल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X