चीन में काबिल के प्रमोशन के दौरान जैकी चैन से मिले ऋतिक रोशन, पोस्ट करते हुए बोली ये बात
सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल इस समय चीन में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं और दोनो ने लोगों ने अंधे का रोल किया है। इस समय ऋतिक रोशन की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो चीन के सुपरस्टार जैकी चैन नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म की प्रमोशन के लिए अभिनेता ऋतिक रोशन चीन पहुंचे थे और उनकी फिल्म 5 जून को चीन में रिलीज होगी।
जैकी चैन से मिलने के बाद ऋतिक रोशन काफी ज्यादा खुश लग रहे थे और उन्होने उनके साथ फोटो भी पोस्ट की है। पोस्ट करते हुए ऋतिक लिखते हैं कि..जैकी चैन से मिलना काफी अच्छा एक्सपीरिएंस रहा है और मैंने उनको देखकर काफी कुछ सीखा है।

इस फिल्म की बात करें तो में रौनित रॉय और रोहित रॉय जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया था और यह फिल्म 25 जनवरी, 2017 को भारत में रिलीज हुई थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक को जल्द ही फिल्म 'सुपर 30' में देखा जाएगा। फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं। यह फिल्म 12 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इसके अलावा ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म भी आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











