#BangBang: ऋतिक आएंगे सबको पता था...पर ऐसा आएंगे...किसे पता था!
ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो से सबको काफी उम्मीदें हैं लेकिन ऋतिक रोशन खुद ऐसी धमाकेदार वापसी करेंगे, ये किसी ने नहीं सोचा था। दरअसल, ऋतिक रोशन ने हाल ही में फिल्म को लेकर जितनी पॉज़िटिव तरीके से बात की, सब चौंक गए।
क्योंकि ऋतिक रोशन ने मोहनजोदड़ो की तुलना आमिर खान की पीके से की। ऋतिक ने कहा कि मोहनजोदड़ो के पोस्टर तक को लोग इतना प्यार देंगे ये हमने नहीं सोचा था।
[80% पूरी थी सलमान की फिल्म, अब ऋतिक होंगे हीरो!]
इससे पहले अगर एक पोस्टर से किसी फिल्म की इतनी पब्लिसिटी हुई थी तो वो फिल्म थी पीके। और मुझे बहुत खुशी है कि लोग मोहनजोदड़ो देखने के लिए इतना एक्साइटेड हैं।
हालांकि, ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो की वजह से फैन्स काफी डरे भी हुए हैं। पहली बात तो ये कि फिल्म कब से बनना चाह रही है पर बन नहीं पा रही है।
[#Great: ऋतिक ने 10 साल के बेटों को दिया 1.5 करोड़ का खिलौना!]
अब जब फिल्म लगभग बनकर तैयार है तो इसकी नई डीटेल से कुछ के होश उड़ गए हैं तो कुछ डर गए हैं। दरअसल, ऋतिक रोशन की फिल्म का रन टाइम है 150 मिनट। यानि कि फिल्म इग्ज़ैक्ट ढाई घंटे की है और छोटी फिल्में बनाना गोवारिकर को नहीं आता है।
जानिए मोहनजोदड़ो की बाकी डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications











