ऋतिक रोशन ने Fighter को लेकर कर डाले ये बड़े-बड़े खुलासे, बढ़ जाएगी फैंस की बेचैनी!

hrithik roshan

सुपरस्टार ऋतिक रोशन के फैंस भी कुर्सी की पेटी बांधकर बैठे हैं और उनकी फिल्म फाइटर का इंतजार काफी बेसब्री से किया जा रहा है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं जो कि दमदार एक्शन के मास्टर माने जाते हैं। इस वक्त सुपरस्टार ने फाइटर को लेकर 5 ऐसे खुलासे किए हैं जो कि खबरों का हिस्सा है और फैंस उनको जानकर काफी खुश होने वाले हैं। दरअसल ऋतिक रोशन इस दौरान एक सीनियर जर्नलिस्ट से बात कर रहे थे और उन्होने ऑनलाइन मीडिया Galatta Plus से इन बातों का खुलासा किया है।

ऋतिक रोशन ने पहला खुलासा करते हुए बताया कि, इस फिल्म का वीएफएक्स काफी अलग होने वाला है जो कि भारतीय सिनेमा को विश्व स्तर पर ले जाने की कोशिश के साथ बनाया जा रहा है। इच्छा है कि ऐसा होगा।

ऋतिक रोशन ने दूसरी बात कही कि, ये प्रोजेक्ट उनके लिए काफी रोमांचक है और ये इतना बड़ा सपना है जो कि कभी कभी डरावना भी लगता है। जाहिर कि इसको लेकर अभिनेता काफी खुश हैं। इसके अलावा उन्होने तीसरी बात बताई है कि, ये किरदार उनके जीवन का वो सुपरहीरो किरदार होगा जो कि लार्जन दैन लाइफ साबित हो सकता है।

हालांकि इसको लेकर उन्होने कुछ नहीं बताया का किरदार कैसा होगा। ऋतिक रोशन ने चौथी बात बताई कि, ये सिद्धार्थ आनंद का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है जिसको वो काफी शिद्दत से बना रहे हैं।

पांचवा खुलासा करते हुए कहा है, ये एक कठिन फिल्म है, चाहे वो शूटिंग के नजरिए से हो या फिर एक्शन और किरदार के नजरिए से। सुपरस्टार का ये बयान काफी चर्चा में है और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

फाइटर में ऋतिक रोशन के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं जो कि अभी फिल्म पठान को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इस फिल्म में वो शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं। ऋतिक के साथ उनको देखना अलग अनुभव होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X