अपनी फिटनेस को लेकर ऋतिक रोशन ने किया बड़ा खुलासा, कहा ऐसा लगा मैं मरने वाला हूं...

Hrithik Roshan

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों और निजी जीवन से भी ज्यादा जिस चीज के लिए मशहूर है वह है उनकी फिटनेस। हाल ही में ऋतिक ने अपनी 8 पैक ऐब्स की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो काफी तेजी से वायरल हुई। इस फोटो को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के 6 पैक ऐब्स से मुकाबला करते हुए ही ऋतिक रोशन ने अपनी 8 पैक ऐब्स की तस्वीर को शेयर किया था। बहरहाल, वजह चाहे जो भी रही हो लेकिन फैंस ऋतिक रोशन की इस तस्वीर पर फिदा नजर आ रहे हैं। लेकिन हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपनी मेंटल हेल्थ और फिटनेस को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

अवसाद में पहुंचने वाला था :
ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने फिटनेस ट्रेनर क्रिस गेथिन के साथ एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाली बात का खुलासा किया। ऋतिक रोशन ने बताया कि फिल्म 'वॉर' की शूटिंग के दौरान वह अवसाद में जाने वाले थे और इस वजह से वह अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे। अपने जीवन की कठिन लड़ाई के बारे में बताते हुए 48 वर्षीय इस एक्टर ने बताया, "मैं लगभग मरने वाला था। फिल्म 'वॉर' की शूटिंग से ठीक पहले मुझे अवसाद ने घेर लिया था। लगभग 3 महीनों तक मैं कोई भी एक्सर्साइज ही नहीं कर पाता था। मैं पूरी तरह से बर्बाद होने के कगार पर पहुंचने वाला था।"

मात्र 8 सप्ताह में वापस पाया पुराना लुक :
इस पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान ऋतिक रोशन ने आगे कहा, "आखिरकार मुझे लगा कि मुझे वापसी करनी ही होगी। इसके बाद ही मैंने फिर से पुराना वाला फिटनेस ट्रेनिंग शुरू किया।" ऋतिक ने बताया कि वह परफेक्शन पाने की कोशिश कर रहे थे, जिसके लिए वह तैयार नहीं थे। और इसी वजह से वह एड्रेनालाईन थकान (तनाव की वजह से होने वाला अवसाद) में चले गये थे। ऋतिक रोशन की तस्वीर को पोस्ट करते हुए उनके फिटनेस ट्रेनर क्रिस गेथिन ने लिखा, "ऋतिक ने मात्र 8 सप्ताह के दौरान यह पूरा लुक पाया है। एक्टर ने 7 महीनों में एक भी दिन छुट्टी नहीं ली थी।" फिल्म 'वॉर' 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X