रितिक की मीडिया कर्मियों से तू-तू मैं-मैं

देखें : बेटियों के लिए रैंप पर उतरी मॉडल्स
आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन अपनी फिल्म 'काइट्स' के रिलीज से पहले शनिवार सुबह अपने परिवार के साथ शिरडी में साईं बाबा के दर्शन करने पहुंचे। साईं के दर्शन की जानकारी खुद ऋतिक ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने कहा, ' मैं शनिवार सुबह शिरडी गया। फिल्म के रिलीज से पहले यहां आने का हमारा सालों पुराना पारिवारिक चलन है। मेरे साथ पिता, मां और सुजान थी।'
देखें : दीपिका-रणबीर फिर साथ-साथ
रितिक के शिरडी पहुंचने की खबर मीडिया को भी लग गई थी। ऐसे में उन्होंने मीडिया के कैमरों से बचते हुए साईं बाबा के दर्शन किए। इसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'मीडिया के 30 कैमरे हमारे निजी क्षण को कैद कर रहे थे। मैं दर्शन के समय शांति चाहता था लेकिन नहीं मिली।' जिससे मुझे गुस्सा आ गया । उल्लेखनीय है कि फिल्म 'काइट्स' के निर्माता उनके पिता राकेश रोशन हैं जबकि इसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। यह फिल्म 21 मई को सिनेमाघारों में प्रदर्शित हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











