Ohh.. कंट्रोवर्सी किंग बन गए हैं ऋतिक रोशन.. आया गुस्सा, छीन लिया कैमरा.. हो गया हंगामा!
[बॉलीवुड न्यूज] कुछ ही दिनों पहले ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर मीडिया को निशना बनाते हुए लिखा था कि बकवास लिखना बंद करो और वर्कआउट करो, यह आपके लिए बेहतर होगा। बता दें, कंगना रनौत को लेकर ऋतिक आजकल काफी कंट्रोवर्सी का शिकार हैं।
इसी का नतीजा है कि ऋतिक अब कहीं का गुस्सा कहीं और निकालते दिख रहे हैं। हाल ही में हमें ऋतिक का ऐसा चेहरा तब देखने को मिला, जब ऋतिक ने एक फोटोग्राफर के कैमरे को पूरे दिन के लिए जब्त कर रखा।
दरअसल, ऋतिक अपनी आने वाली फिल्म 'मोहनजोदड़ो' के क्लाइमैक्स सीन को शूट कर रहे थे, वहां मौजूद एक फोटोग्राफर कुछ दूरी से उनकी तस्वीरें लेने लगा। जैसे ही वहां मौजूद गॉर्ड ने यह देखा, उसने ऋतिक रोशन को खबर। फिर क्या था, उन्होंने जमकर फोटोग्राफर की क्लास लगाई।
ALERT: इस 'कॉमेडी' सीक्वल में अक्षय कुमार की जगह लेंगे ऋतिक रोशन!
ऋतिक के कहने पर उनके सिक्योरिटी गार्ड ने फोटोग्राफर से कैमरा छीन लिया। इसके बाद ऋतिक ने अपने वैन में चले गए.. और फोटोग्राफर को घंटों बाहर इंतजार कराया। बाद में ऋतिक ने फोटोग्राफर से कहा कि फिल्म में उनके लुक को आउट का अधिकार किसी को नहीं है। सूत्रों की मानें तो ऋतिक ने एक दिन के बाद फोटोग्राफर को कैमरा लौटाया, जब अखबार के मालिक ने उन्हें पुलिस की धमकी दी।
बहरहाल, इस पूरे मामले में आश्चर्य की बात यह है कि मोहनजोदड़ो के सेट से पहले ही ऋतिक का लुक आउट हो चुका है। फिल्म की दर्जनों तस्वीर इंटरनेट पर है.. ऐसे में इस बात पर तमाशा बनाना शायद सही नहीं था.. यहां देखिए मोहनजोदड़ो के से तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

