रितिक-करीना नहीं, दीपिका-रणवीर की होगी शुद्धि!
रितिक रौशन की तरह ही करीना कपूर भी शुद्धि से बाहर होने का प्लान कर रही हैं। रितिक रौशन की वजह से करीना ने भी शुद्धि का हिस्सा बनने का फैसला किया था। लेकिन करीना कपूर की तरफ से किसी तरह का कंफरमेशन नहीं मिला था। फिल्हाल रितिक के शुद्धि से किनारा करने की वजह से करीना भी शुद्धि का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं। तो अब करन मल्होत्रा के इस बड़े बजट फिल्म का हिस्सा रणवीर सिंह और दीपिका पदुकोण हो सकते हैं। बॉलीवुड में इस वक्त रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है और ये जोड़ी बॉलीवुड की सबसे कमाऊ और सफल जोड़ियों में शामिल हो चुकी है।
तो शुद्धि के लिए करन शायद अब दीपिका और रणवीर सिंह को लेने की सोच रहे हैं। हालांकि अभी रणवीर अपनी फिल्म गुंडे के प्रमोशन में और दीपिका अपनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में व्यस्त हैं। लेकिन हो सकता है कि करन की शुद्धि के लिए रणवीर और दीपिका हां कर दें क्योंकि ये एक बड़ा प्रोजक्ट है और इसी बहाने रणवीर और दीपिका को शुद्धि के जरिये करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में एंट्री मिल सकती है। रितिक का कहना है कि शुद्धि फिल्म भी काफी अच्छी होगी और बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई करेगी। उन्हें इस बात का दुख है कि वो शुद्धि का हिस्सा नहीं बन पाए।


Click it and Unblock the Notifications
