Shocking..ऋतिक रोशन खोज रहे हैं..डिप्रेशन का इलाज !
काबिल भले ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हो। लेकिन ऋतिक रोशन की परेशानी अभी तक खत्म नहीं हुआ है। मानसिक तौर पर खुद को रिलैक्स करने के लिए ऋतिक रोशन इन दिनों जर्मनी के लिए रवाना हुए हैं।
काबिल भले ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हो। लेकिन ऋतिक रोशन की परेशानी अभी तक खत्म नहीं हुआ है। मानसिक तौर पर खुद को रिलैक्स करने के लिए ऋतिक रोशन इन दिनों जर्मनी के लिए रवाना हुए हैं।
इसकी वजह उनका बीता हुआ कल है। साल 2016 ऋतिक रोशन के लिए काफी परेशानी भरा रहा है। फिर चाहे वह कंगना रनौत के साथ उनका विवाद हो या फिर निजी जिंदगी में टूटी हुई शादी।

इस बीच फिल्मों के लिहाज से भी ऋतिक रोशन को काफी एक साल बाद काबिल से सफलता मिली है। इसके पहले भी ऋतिक रोशन अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिता कर खुद को रिलेक्स करने की पूरी कोशिश की।
मिली जानकारी के अनुसार काबिल ने ऋतिक रोशन को एक बार फिर हिट स्टार एक्टरों की फेहरिस्त में शामिल कर दिया है। वह अपनी इस फिल्म की सफलता से बेहद खुश है।
अब वह कुछ समय खुद को देना चाहते हैं। ऋतिक के एक करीबी दोस्त ने उन्हें जर्मनी में स्थित एक हेल्थ स्पा में जाकर कुछ समय बिताने की राय दी।
ऋतिक ने अपने दोस्त की राय मानते हुए वहां पर जाने की प्लानिंग तुरंत कर ली। गौरतलब है कि इस हेल्थ ट्रिप के लिए ऋतिक मुंबई से अकेले जर्मनी की तरफ रवाना हो चुके हैं।
उन्होंने अपने परिवार के साथ अपने प्रोफेशनल स्टाफ को भी कुछ दिनों के लिए अलविदा कह दिया है। फरवरी के अंत तक उनका सारा फोकस केवल इसी हेल्थ स्पा पर होगा। मुमकिन है कि मार्च के पहले सप्ताह में वह जर्मनी से मुंबई आ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












