रितिक को 11 बजे अस्पताल से मिली छुट्टी

रितिक ने एसएमएस के जरिए बताया, "मैं जो एंटीबायोटिक्स दवाएं ले रहा था उनकी वजह से मुझे एलर्जी की परेशानी हुई। मेरे फेंफड़े और गला जाम हो गए थे। मैं सही समय पर अस्पताल पहुंच गया, अब सब ठीक है, मुझे निगरानी में रखा गया है। यह एक एजर्ली प्रतिक्रिया थी। मैं समय से अस्पताल पहुंच गया था। यदि 15 मिनट की देरी हो जाती तो यह जानलेवा हो सकता था। फेंफड़े जाम हो गए थे और गले से आवाज भी नहीं निकल पा रही थी।"
उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। रविवार शाम वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। रितिक को सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल से छुट्टी मिल गई।" उनके प्रवक्ता ने बताया, "रितिक अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। वह कल (रविवार) ही ठीक हो गए थे लेकिन उनका परिवार व चिकित्सक उन्हें रातभर निगरानी में रखना चाहते थे ताकि वे उनके स्वास्थ्य के प्रति आश्वस्त हो सकें। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अपने रोजमर्रा के काम करने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











