ऋतिक रोशन की अगली फिल्म.. सेट से तस्वीरें हुईं लीक.. देंखे Latest PICS
कॉफिडेंट होना अच्छी बात है.. लेकिन अपने काम को लेकर ओवर कॉफिडेंट कभी कभी आपको भारी पड़ सकती है। खैर, ऋतिक रोशन की आगामी बॉयोपिक फिल्म की लीक हुई तस्वीरों को देखकर कुछ ऐसा ही लग रहा है।
1000 करोड़ी फिल्म- KHAN सुपरस्टार के साथ कमबैक करेंगे ये एक्टर!
ऋतिक रोशन आने वाली फिल्म में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार का किरदार निभाने वाले हैं। जो बिहार में गरीब बच्चों को आईआईटी की परीक्षा के लिए तैयारी कराते हैं। यानि की फिल्म पूरी तरह से बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हो रही है.. जहां से ऋतिक की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। और सच कहा जाए तो इन तस्वीरों को देखकर काफी निराशा हुई है। ऋतिक में ना वह प्रोफेसर वाली बात नजर आ रही है.. ना ही आम आदमियों वाला लुक।
इससे बेहतर होता कि फिल्म को बॉयोपिक का नाम नहीं दिया जाता.. बल्कि एक कहानी की तरह दिखाया जाता। अफसोस है कि फिल्म में राजकुमार राव या पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकारों को मुख्य किरदार में नहीं रखा गया.. जो आसानी से आनंद कुमार के लुक में ढ़ल सकते थे।


Click it and Unblock the Notifications