ऋतिक रोशन की 'कृष 4'- रिलीज डेट में बदलाव- 2021 में होगा धमाका!
साल की शुरुआत में ही निर्माता- निर्देशक राकेश रोशन ने घोषणा कर दी थी कि ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 क्रिसमस 2020 में रिलीज की जाएगी। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित भी हो गए थे। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अब कृष 4 की रिलीज कुछ आगे बढ़ सकती है। राकेश रोशन ने बताया है कि वे फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर ही काम कर रहे हैं। लिहाजा फिल्म पोस्टपोन हो सकती है।
राकेश रोशन ने कहा कि फिल्म के प्री- प्रोडक्शन में काफी समय लगने वाला है। लिहाजा, फिल्म 2019 में फ्लोर पर जाएगी। पहले ऋतिक यशराज बैनर की अपनी फिल्म को खत्म करेंगे। उसके बाद ही अब कृष 4 की शूटिंग शुरु होगी। जल्द ही कृष 4 के नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी जाएगी। उम्मीद है कि फिल्म 2021 के शुरुआती महीनों में रिलीज हो जाएगी।

कोई मिल गया, कृष, कृष 3.. ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। दर्शकों ने इस सीरिज को काफी पसंद किया है। राकेश रोशन का मानना है कि कृष 4 को सिर्फ बच्चे ही नहीं, हर वर्ग के दर्शक पसंद करेंगे। बता दें, कृष 4 इस सीरिज की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications