ऋतिक रोशन की कृष 4 की डीटेल्स - शाहरूख खान IN और प्रियंका चोपड़ा OUT
ऋतिक रोशन की कृष 4 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और दर्शक बॉलीवुड के पहले सुपरहीरो को देखने के लिए बहुत ज़्यादा उत्सुक हो चुके हैं। माना जा रहा है कि फिल्म में इस बार ऋतिक रोशन vs कई सुपर विलेन के बीच की जंग होगी और इन सुपरविलेन को बनाने की ज़िम्मेदारी ले ली है शाहरूख खान ने।
जी हां, शाहरूख खान की रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट ने कृष 4 के वीएफएक्स की पूरी ज़िम्मेदारी ले ली है और वो एक एक सुपर विलेन बेहद शानदार तरीके से तैयार करने वाला है।

इस बीच प्रियंका चोपड़ा के मैट्रिक्स 4 की स्टारकास्ट जॉइन करने की खबरें हैं और उनका कृष सीरीज़ में वापस आना नामुमकिन दिख रहा है। फिल्म के बारे में कुछ और डीटेल्स बाहर आई हैं जिनमें से कितनी सच होंगी ये तो वक्त ही बताएगा।
फिलहाल के लिए तो कृष टाइम ट्रैवेल कर अपने पिता रोहित से मिलकर जादू को वापस लाने की तैयारी शुरू कर चुका है।


Click it and Unblock the Notifications