रितिक ने छोड़ दिया घर परिवार!
बॉलीवुड के डुग्गु यानि रितिक रोशन अपने काम के लिए बहुत समर्पित हैं और जब बात उनके पिता की फिल्म क्रिश पर आती है तो फिर जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाती हैं। रितिक इन दिनों क्रिश 3 की शूटिंग कर रहे हैं और खुद को इस दौरान सबसे दूर कर लिया है ताकि शूटिंग पर ध्यान दे सकें।
फिल्म की शूटिंग रामोजी राव स्टूडियो में हो रही है जो हैदराबाद में है। यह शहर से एक घंटे की दूरी पर है। सेट से होटल आने के बाद भी रितिक कहीं बाहर नहीं जाते ना ही अपने दोस्तों से मिलते हैं। वे पार्टी भी नहीं करते क्योंकि ये देर रात तक होती हैं।
वो अपना पूरा वक्त शूटिंग के लिए ही देते हैं। इतना ही नहीं वो फोन पर भी किसी से बात करना पसंद नहीं करते। वो तभी बात करना पसंद करते हैं जब कोई काम बेहद जरूरी हो। रितिक का काम के लिए इस तरह का समर्पण अच्छा है लेकिन उन्हें अपने परिवार और दोस्तों के लिए तो थोड़ा समय जरूर निकालना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











