मुश्किल में 'कृष 3' की रिलीज, राकेश रोशन पर लगा कहानी चोरी का आरोप
उदय की याचिका में राकेश रोशन को अपराधी बताया है और कहा गया है कि राकेश रोशन झूठ बोल रहे हैं और उदय की कहानी को खुद की लिखी स्टोरी बता रहे हैं। उदय ने दावा किया है कि 'कृष' के सीक्वल की स्क्रिप्ट उन्होंने ही 'कृष 2' के नाम से लिखी थी। जिसका क्रेडिट राकेश रोशन उन्हें नहीं दे रहे हैं।
उदय ने कोर्ट से गुहार लगायी है और कहा है कि राकेश रोशन उनको कंपन्सेशन के तौर पर 2 करोड़ रुपए दें अन्यथा कोर्ट फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दें। उदय की इस बात पर राकेश रोशन की ओर से कोई बयान नहीं आया है। खैर उदय की याचिका से फिल्म 'कृष 3' की रिलीज पर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं क्योंकि फिल्म 1 नवंबर को रिलीज को पूरी तरह से तैयार हैं।
फिल्म में लीड रोल रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनाउत और विवेक ओबराय ने निभाया है। फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक राकेश रोशन हैं।फिल्म में संगीत राजेश रोशन है। फिल्म के गानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है इसलिए लोगों को फिल्म का बेताबी से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications












