देशी और विदेशी कमाई को मिलाकर 'कृष 3' ने कमाए 203 करोड़
देशी धरती पर 'कृष 3' ने अब तक 166.52 रुपये तो ओवरसीज मार्केट में भी कृष इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
'कृष 3' की ताबड़तोड़ कमाई से सिनेमाघरों के मालिकों में खुशी की लहर है। फिल्म की पूरी टीम इस सफलता से काफी खुश है। गौरतलब है कि निर्देशक-निर्माता राकेश रोशन की 'कृष 3' साल 2003 में प्रदर्शित 'कोई. मिल गया' का तीसरा भाग है। एक नवंबर को प्रदर्शित हुई इस फिल्म में कंगना रनाउत,विवेक ओबरॉय और प्रियंका चोपड़ा ने भी अभिनय किया है।
अब सबको राकेश रोशन से कृष 4 का इंतजार है क्योंकि राकेश रोशन ने कहा था कि अगर कृष 3 हिट हुई तो ही वह इसका सीक्वेल बनायेंगे औऱ अब तो फिल्म हिट ही नहीं बल्कि सुपरहिट हो गयी है ऐसे में अब लोगों का कृष 4 के लिए इंतजार बनता ही है देखते हैं कि राकेश रोशन इस बात की औपचारिक घोषणा कब करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
