..................... Hrithik Roshan kickstarts Hindi remake of Vikram Vedha on Dussehra, shared a picture from first day on the sets - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन ने दशहरा के शुभ अवसर पर फिल्म 'विक्रम वेधा' की शूटिंग की शुरू, सेट से शेयर की तस्वीर

सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने दशहरा के शुभ अवसर पर सेट पर अपनी वापसी की घोषणा करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो पोस्ट शेयर किए है जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों को अपनी नई शुरुआत के बारे में बताया है। ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रेम वेधा' फ्लोर पर आ चुकी है।

अभिनेता ने लिखा, "Sharing my love with all beginning a new 1st day today..." प्रशंसक ऋतिक रोशन की अगली बड़ी फिल्म के बारे में सुनने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे। खासकर उनकी आखिरी रिलीज़ वॉर के बाद से, जिसने भारतीय इतिहास में बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे ज्यादा ओपनिंग डे के आंकड़े दर्ज किए हैं।

Hrithik Roshan

बता दें, विक्रम वेधा इसी नाम से बनी सुपरहिट तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है, जिसमें विजय सेतुपति और आर माधवन ने मुख्य किरदार निभाए थे और खूब तारीफें बटोरी थीं।

वहीं, हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म में सैफ एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'विक्रम एक बहुत मजबूत, सफल और समझदार आईपीएस अफसर है। वो बहुत डायनामिक और ताकतवर है..'

फिल्म को पुष्कर-गायत्री डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने ओरिजिनल तमिल फिल्म का निर्देशन किया था। यह 30 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X