दीपिका की क्लीवेज कॉंट्रोवर्सी पर कैटरीना-रितिक का मत!
दीपिका पादुकोण की क्लीवेज कॉंट्रोवर्सी ने बॉलीवुड को काफी हैरान किया है। हालांकि दीपिका के आवाज उठाने से ये बात ज्यादा बड़ी हुई है और लोगों की नज़रों में आ गयी है वरना अक्सर बॉलीवुड अभिनेत्रियों की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हो जाती हैं और कोई आवाज नहीं उठाता। कुछ दिनों में ये बातें आई गयी हो जाती हैं। लेकिन दीपिका ने जिस तरह से खुद के लिए स्टैंड लिया उसके लिए सभी ने उन्हें शाबासी दी और उनका सपोर्ट किया।
कैटरीना कैफ ने भी हाल ही में दीपिका की क्लीवेज कॉंट्रोवर्सी को लेकर बात की। एक मीडिया हाउस के साथ चल रहे इंटरव्यू के दौरान जब कैट से विवादों को लेकर सवाल पूछा गया तो कैटरीना ने कहा- मुझे लगता है कि अगर किसी के भी पर्सनल स्पेस में जाकर आप कुछ ऐसा छापते हैं या कुछ ऐसा लिखते हैं जिससे किसी की इमेज या रेपोटेशन पर असर पड़ता है तो ये गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए।
कैटरीना ही नहीं बल्कि रितिक रौशन ने भी दीपिका का ही साथ दिया और कहा कि मीडिया को इस तरह से नहीं करना चाहिए। आइये जानते हैं कैटरीना व अन्य कलाकारों ने हाल ही में दीपिका की क्लीवेज कॉंट्रोवर्सी पर क्या क्या कहा।


Click it and Unblock the Notifications











