Exclusive- बैंग बैंग के सेट पर रितिक को भाव नहीं दे रहीं कैटरीना!

रितिक रौशन अपनी आने वाली फिल्म बैंग बैंग के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। मुंबई के फिल्मसिटी में लगे मनाली के सेट पर रितकि रौशन और कैटरीना कैफ आजकल दिन रात फिल्म के स्पेशल गाने की शूटिंग कर रहे हैं। गाने के बोल हैं तू तू तू मेरी री री.. मै तेरा... होने लगा। इस गाने में रितिक रौशन ने डांस की तीन फॉर्म यूज की हैं जिनमें है सालसा, हाउस और टुटिंग। डांसिंग क्रू को भी इन तीनों फॉर्म में अलग अलग बांटा गया है। रितिक इस एक गाने में तीनों अलग अलग टीम के साथ अलग फॉर्म में डांस करते दिखें। रितिक रौशन की डांसिग के तो लोग पहले से ही कायल थे। बैंग बैंग में रितिक की बेहतरीन डासिंग के कई नये नमूने देखने को मिलेंगे। इस गाने में रितिक रौशन का साथ कैटरीना कैफ भी दे रही हैं।

सूत्रों के हिसाब से कैटरीना कैफ सेट पर रितिक रौशन को आजकल भाव नहीं दे रही हैं। रितिक जहां रात दिन गाने की शूटिंग में व्यस्त हैं वहीं कैटरीना चंद घंटों के लिए सेट पर आती हैं और अपने पार्ट की शूटिंग समाप्त कर वापस अपने वैन में चली जाती हैं। रितिक रौशन से आजकल कैटरीना कैफ की बात चीत काफी कम हो रही है। सेट पर मौजूद लोगों के अनुसार रितिक और कैटरीना सिर्फ जरुरत भर की बात करते हैं और उसके बाद वो अपनी अपनी वैनिटी वैन में चले जाते हैं। जबकि फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के दौरान रितिक और कैटरीना एक दूसरे के काफी करीबी दोस्त बन गये थे।

लेकिन आजकल उनकी कैमिस्ट्री पहले जैसी नहीं नज़र आ रही है। खैर इस दूरी के पीछे हो सकता है कि रितिक और सुजैन का तलाक एक बड़ी वजह हो। हर किसी ने रितिक और सुजैन के अलग होने के पीछे रितिक और कैटरीना की करीबी दोस्ती को जिम्मेदार ठहराया था। हो सकता है कि कैटरीना इन बातों को और तूल ना देने के चक्कर में अपनी और रितिक की दोस्ती ही दांव पर लगा रही हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X