बैंग-बैंग की शूंटिग अगले महीने..रितिक-कैटरीना रेडी
एक बार फिर से बॉलीवुड का हसीन कपल कैटरीना-रितिक बड़े पर्दे पर दिखने के लिए बेताब है। फिल्म बैंग-बैंग से दोनों एक बार फिर से सिनेदर्शकों के सामने दिखेंगे। जिसकी शूटिंग अगले महीने होगी। इस फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टूडियो करेगा। फिल्म के लिए कैटरीना-रितिक विशेष तरह का प्रशिक्षण लेने वाले हैं। क्योंकि कहा जा रहा है फिल्म में दोनों के काफी स्टंट देखने को मिलेंगे।
फिल्म का निर्माण सलाम नमस्ते, अंजाना-अंजानी, बचना ए हसीनों जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनन्द करेंगे। फिल्म को यूरोप में शूट किया जायेगा। फिल्म में संगीत विशाल-शेखर का होगा तो फिल्म की स्टोरी पटकथा सुजॉय घोष और सुरेश नायर ने लिखी है।
वैसे आपको बता दें कि बैंग बैंग'जो कि हॉलीवुड की हिट फिल्म 'नाइट एंड डे'का हिंदी संस्करण है। कहा जा रहा है फिल्म को बिल्कुल हॉलीवुड फिल्म की तरह फिल्माया जायेगा इसलिए फिल्म में कैटरीना और रितिक के बीच एक लंबा लिपलॉक सीन भी होगा।
यह कोई पहला मौका नहीं है जब दोनों सितारे लिपलॉक सीन देंगे इसे पहले साल 2011 में जोया अख्तर की बंपर हिट फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में दोनों ने किसिंग सीन दिया था जो कि काफी लोकप्रिय हुआ था।
देखते है कि 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की तरह 'बैंग बैंग' कोई इतिहास रचती है कि नहीं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सींस भी है जिसे अब खुद कैटरीना कैफ करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications