बेगम करीना कपूर खान से सुजैन को दिक्कत नहीं!
पूरे 12 साल बाद खबर आयी कि करीना कपूर और रितिक रौशन साथ में काम करने जा रहे हैं जिसे सुनकर दोनों के फैंस काफी खुश हुए क्योंकि कभी दोनों हॉट सितारे लोगों के दिलों पर राज करते थे। दोनों के ऑफ स्क्रीन अफेयर की खबरें भी काफी चर्चा में रहा करती थीं जिसकी वजह से खबरें आया करती थीं कि रितिक रौशन की पत्नी सुजैन खान उनसे काफी नाराज रहती हैं। इसलिए रितिक रौशन ने करीना कपूर से दूरी बना ली और अपने काम में बिजी हो गये।
और करीना फिल्मों और शाहिद कपूर में व्यस्त हो गयीं। शाहिद से ब्रेकअप होने के बाद उनकी जिंदगी में सैफ आये और वो उनकी बेगम बन चुकी है। यहां तक पहुंचने में पूरे 12 साल लग गये। लेकिन दोनों फिर से एक साथ आ रहे हैं जिसके बाद लगता है कि सुजैन को आज रितिक रौशन-करीना कपूर के साथ से कोई दिक्कत नहीं हैक्योंकि उन्हें भी लगने लगा है कि अब करीना अपनी लाइफ में सैटल और बिजी हो गयी है।
खैर कारण जो भी हो, हकीकत यही है कि करण जौहर के प्रोडक्शन में एक फिल्म बनने जा रही है जिसका नाम है 'शुद्दि'। इस फिल्म के निर्देशक है करण मल्होत्रा हैं, जिन्होंने रितिक के साथ सुपरहिट फिल्म अग्निपथ दी थी। फिल्म पुर्नजन्म की कहानी है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। फिल्म में रितिक रौशन और करीना कपूर शिव-पार्वती बने हैं। फिल्म की सबसे बड़ी रोचकता यही है।
आईये तस्वीरों में जानते हैं कुछ दिलचस्प बातें..


Click it and Unblock the Notifications











