रितिक रोशन के साथ फिल्म बनायेंगे करन जौहर

अन्य जानकारियां देते हुए करन मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म का स्क्रीन प्ले लिखा जा चुका है और फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड और मुंबई में होगी। जिसकी शूटिंग नवंबर में शुरू होगी। फिल्म में रितिक के अपोजिट किसे साइन किया गया है। इस बारे में करन ने बताया कि मेरे दिमाग में कई अभिनेत्रियों के नाम हैं लेकिन अभी मैनें किसी को फाइनल नहीं किया है।
करन मल्होत्रा के ही निर्देशन में बनी 'अग्निपथ' एक सफल फिल्म साबित हुई थी फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। मुख्य किरदार निभाने वाले रितिक ने फिल्म में शानदार एक्टिंग की थी। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भी बड़े नाम के कारण बेहतर परिणाम देने में कामयाब रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications