VIRAL: ऋतिक रोशन- कंगना की पुरानी वीडियो.. अचानक ही हो गई वायरल!
[बॉलीवुड न्यूज] ऋतिक रोशन और कंगना रनौत की ट्विटर वॉर काफी सुर्खियों में चल रही है। कुछ दी दिन हुए हैं, जब दोनों सितारों ने थोड़ी चुप्पी साधी है। लेकिन लगता है यह चुप्पी फिर टूटने वाली है। दरअसल, ऋतिक- कंगना का एक वीडियो अचानक ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह वीडियो फिल्म काइट्स के समय का है, जहां दोनों सितारे फिल्म के एक गाने की डांस प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। याद दिला दें, फिल्म काइट्स में ऋतिक, कंगना और बारबरा मोरी मुख्य किरदारों में थे। बहरहाल, 2010 में आया यह वीडियो अचानक क्यों वायरल हुआ, यह तो शायद ही किसी को पता हो।
[यहां देखें कंगना- ऋतिक का वायरल हुआ वीडियो]
याद दिला दें, हाल ही में कंगना और ऋतिक रोशन के बीच काफी तू तू- मैं मैं हो चुकी है। दोनों सितारे कुछ सालों तक सीक्रेट रिलेशन में थे, जिसके बारे में हाल ही में लोगों को पता चला, जब कंगना ने ऋतिक को अपना एक्स कहा।
इस KHAN का बदला 'मोहनजोदड़ो' से निकाल रहे हैं ऋतिक रोशन!
खैर, दोनों ही एक दूसरे पर काफी कड़वाहट निकाल चुके हैं। जिससे काफी बातें सामने आई हैं। यदि आपसे इनकी कहानी मिस हो गई है.. तो नीचे स्लाइडर्स में जानें क्या है पूरा मामला-


Click it and Unblock the Notifications













