सच्चाई..नहीं बंद हुई है ऋतिक-कंगना की लड़ाई..बाकी सब अफवाह है!
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का कानूनी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। आप भी देखिए क्या है मामला।
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत की कानूनी लड़ाई खत्म हो गई है ऐसी खबरें कुछ दिनों पहले आ रही थी कि ऋतिक और कंगना की कानूनी लड़ाई यानि केस को सुबूत के अभाव में बंद कर दिया गया है लेकिन ये असल सच्चाई नहीं है और हम आपको बताते हैं कि मामला क्या है।
दरअसल ऋतिक रोशन की पीआर टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि केस बंद होने की गलत अफवाह फैलाई जा रही है। उन्हों कहा कि ज्वाइंट कमिश्नर (क्राइम) ने ऋतिक के सीनियर लीगल कंसलटेंट को सूचना दी कि है कि केस अभी बंद नहीं किया है और फिलहाल केस पर काम जारी है।
[यादें..ऐसी थी माधुरी..अनिल कपूर से शादी या अफेयर..हमेशा बिंदास जवाब!]
ये पुष्टि ऋतिक की टीम की तरफ से केस के बंद होने की खबरों के बाद आई। आपको बता दें कि ये मामला दरअसल ऋतिक और कंगना के बीच की लड़ाई की है। इसकी शुरूआत कंगना के एक बयान से हुई थी कि जिसमें सवाल किया गया था कि आशिकी 3 से ऋतिक ने कंगना को निकलवा दिया जिसपर कंगना का जवाब था कि पब्लिसिटी के लिए एक्स पता नहीं क्या क्या करते हैं।इसी के बाद से दोनों के बीच की लड़ाई शुरू हुई थी।



Click it and Unblock the Notifications