PALTI: सलमान के दो BEST डायरेक्टर ने किया ऋतिक को साइन!
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान और ऋतिक रोशन में आज कल कुछ अजीब ही खेल चल रहा है। हालांकि घबराने जैसा कुछ नहीं है क्योंकि ये खेल काफी दिलचस्प है। अब ये तो हमने आपको बताया ही कि कैसे ऋतिक रोशन कबीर खान की अगली फिल्म में फाइनल हो चुके हैं क्योंकि सलमान खान 2017 तक BOOKED हैं।
लेकिन अब ज़्यादा दिलचस्प बात ये है कि इस टीम को जॉइन किया है सलमान खान के बेस्ट फ्रेंड साजिद नाडियाडवाला ने। कबीर खान और ऋतिक रोशन की इस अनाम फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे साजिद नाडियाडवाला। साजिद और सलमान की जोड़ी ने किक में कमाल कर दिया था।
गौरतलब है कि साजिद और सलमान इतने करीब हैं कि दोनों की शादी की डेट तक एक ही तय हुई थी, हालांकि ऐसा क्यों हुआ था वो जानने के लिए आपको यहां क्लिक करना पड़ेगा--->[सलमान - साजिद और एक शादी की तारीख!]
लेकिन अब चूंकि सलमान खान व्यस्त हैं तो साजिद - ऋतिक और कबीर की जोड़ी पहली बार धमाल करने को तैयार है। कबीर खान जहां काफी समय से साजिद के साथ काम करना चाह रहे थे, वहीं ऋतिक को भी इन दोनों पर पूरा भरोसा है।
जानिए कितनी फिल्मों को लेकर ऋतिक रोशन और सलमान खान में चल रहा IN और OUT का खेल -


Click it and Unblock the Notifications

