अजय देवगन vs करण जौहर.. शाहरूख vs ऋतिक रोशन.. सब एक ही दिन.. FINAL है!
ऋतिक रोशन- यमी गौतम स्टारर फिल्म 'काबिल' के ट्रेलर रिलीज की घोषणा हो चुकी है। जी हां, संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। हम्मम.. अब यह तो सबको पता है कि इस साल दिवाली पर अजय देवगन की शिवाय और करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का घमासान होने वाला है।
[शाहरूख ने अक्षय का रास्ता छोड़ा.. तो ऋतिक ने शाहरूख का..!]

बता दें, 'काबिल' का ट्रेलर अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' से जोड़ा जा सकता है। यानि की 28 अक्टूबर को ऋतिक की नई फिल्म का ट्रेलर फैंस देख सकेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स फिल्म के ट्रेलर पर अभी से काम शुरु कर चुके हैं।
फिल्म के प्रोड्यूसर राकेश रोशन का मानना है कि ट्रेलर रिलीज के लिए फेस्टिवल का मौका सही रहेगा। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग ट्रेलर देख पाएंगे। और फिल्म की अच्छी पब्लसिटी होगी।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं ऋतिक रोशन-
काबिल
काबिल राकेश रोशन के बैनर तले ऋतिक रोशन की फिल्म आने वाली है- काबिल.. फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं। फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया जा चुका है।
फाइटर
ऋतिक रोशन ने सिद्धार्थ आनंद की एक फिल्म साइन की है। फिलहाल उस फिल्म की टाइटल है- फाइटर.. रिपोर्ट्स की मानें तो 'फाइटर' इस साल नवंबर तक फ्लोर पर आ जाएगी, जैसे ही काबिल की शूटिंग खत्म हो जाएगी।
कृष 4
राकेश रोशन के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म दिवाली 2018 में रिलीज होने वाली है।
साजिद खान की अगली फिल्म
ऋतिक रोशन साजिद खान की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी।
कबीर खान
कबीर खान की अगली फिल्म में ऋतिक रोशन मेनलीड में दिखेंगे। इस फिल्म की पुष्टि हो चुकी है। साजिद नाडियावाला के बैनर तले इस फिल्म की कहानी पर फिलहाल काम चल रहा है।
धूम 4
ऋतिक रोशन ने यशराज फिल्म्स की नई फिल्म साइन की। अफवाहों की मानें तो यह फिल्म धूम 4 है। हालांकि फिल्म की कास्टिंग में फिलहाल काफी बदलाव हो रहे हैं।
'शहंशाह' की रीमेक
अफवाहों की मानें तो अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शहंशाह' की रीमेक में ऋतिक रोशन को फाइनल किया जा रहा है। ऋतिक अमिताभ बच्चन वाला किरदार निभाएंगे। रिपोर्ट्स ने अनुसार, ऋतिक रोशन ने भी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्हें पसंद आई है।


Click it and Unblock the Notifications






















