TRAILER: ऋतिक रोशन की 'काबिल'.. फुल संस्पेंस.. रोमांस.. दमदार
ऋतिक रोशन- यमी गौतम स्टारर फिल्म काबिल का ट्रेलर देंखे यहां। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है।
ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। और जैसी कि हमें उम्मीद थी टीजर काफी 'काबिलियत' से बनाया गया है। 2 मिनट 22 सेकेंड के इस ट्रेलर में आपको पूरी कहानी बताकर भी निर्देशन ने काफी कुछ छिपाकर रखा है।
संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर 26 अक्टूबर को रिलीज होना था। लेकिन यह किसी सरप्राइज से कम नहीं कि ट्रेलर एक दिन पहले ही रिलीज कर दिया गया। बहरहाल, ट्रेलर में साफ है कि ऋतिक- यमी का किरदार अंधे हैं, लेकिन एक दूसरे के प्यार के सहारे जिंदादिली के साथ जिंदगी गुजार रहे हैं।
लेकिन फिर ऐसा क्या हादसा होता है, जो इनकी जिंदगी बदल देता है, यह तो हमें 26 जनवरी 2017 को ही पता चल पाएगा। फिल्म में ऋतिक रोशन और यमी गौतम मुख्य किरदारों में हैं, जबकि रॉनित रॉय और रोहित रॉय निगेटिव किरदारों में हैं।
यहां देखें फिल्म काबिल का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications











