TRAILER 2: ऋतिक रोशन की 'काबिल'.. फुल सस्पेंस.. इंतजार है मुश्किल
ऋतिक रोशन- यमी गौतम स्टारर फिल्म काबिल का दूसरा ट्रेलर देंखे यहां। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है।
ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। और जैसी कि हमें उम्मीद थी टीजर काफी दमदार है। 1 मिनट, 58 सेकेंड के इस ट्रेलर में आपको पूरी कहानी बताकर भी निर्देशन ने काफी कुछ छिपाकर रखा है। लिहाजा, फिल्म रिलीज का इंतजार अब फैंस के लिए काफी मुश्किल हो जाएगा।
संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर से साफ है कि ऋतिक- यमी देख नहीं सकते, लेकिन एक दूसरे के प्यार के सहारे जिंदादिली के साथ जिंदगी गुजार रहे हैं।
लेकिन फिर ऐसा क्या हादसा होता है, जो इनकी जिंदगी बदल देता है, यह तो हमें 26 जनवरी 2017 को ही पता चल पाएगा। फिल्म में ऋतिक रोशन और यमी गौतम मुख्य किरदारों में हैं, जबकि रॉनित रॉय और रोहित रॉय निगेटिव किरदारों में हैं।
यहां देखें फिल्म काबिल का ट्रेलर 2-


Click it and Unblock the Notifications












