DETAILS: 2017 की शुरूआत.. ऋतिक रोशन के साथ, कई 'सुपरस्टार्स' का जलवा!

By Neeti

जी हां, हम बात कर रहे हैं राकेश रोशन के निर्माण में बन रही फिल्म 'काबिल' की। ऋतिक रोशन, यमी गौतम स्टारर इस फिल्म में आपको एक साथ कई सुपरस्टार्स को सुनने का मौका मिलेगा.. हां, हां, सिर्फ सुनने का। दरअसल, इस फिल्म में ऋतिक डबिंग आर्टिस्ट बने हैं।

ऋतिक रोशन फिल्म में रोहन भटनागर नाम का किरदार निभा रहे हैं। जो देख नहीं सकता, औ एक डबिंग आर्टिस्ट है। फिल्म में ऋतिक अमिताभ बच्चन से लेकर अन्य सुपरस्टार्स की नकल करते दिखेंगे।

OUCH.. ऋतिक रोशन की 'कृष 4' में ये नहीं होगा.. FINAL है!

hrithik roshan

फिल्म का साउंड डिजाइन संभाल रहे हैं रेसुल पुकुट्टी.. खास बात यह है कि फिल्म के लिए रियल डबिंग आर्टिस्ट रखे जाने की बात की जा रही थी। लेकिन ऋतिक ने कहा कि वे खुद ही सारी आवाजें निकालेंगे। और सूत्रों की मानें तो ऋतिक ने यह काम जबर्दस्त किया है।

बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं ऋतिक रोशन-

काबिल

राकेश रोशन के बैनर तले ऋतिक रोशन की फिल्म आने वाली है- काबिल.. फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं। फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया जा चुका है।

फाइटर

ऋतिक रोशन ने सिद्धार्थ आनंद की एक फिल्म साइन की है। फिलहाल उस फिल्म की टाइटल है- फाइटर.. रिपोर्ट्स की मानें तो 'फाइटर' इस साल नवंबर तक फ्लोर पर आ जाएगी, जैसे ही काबिल की शूटिंग खत्म हो जाएगी।

कृष 4

राकेश रोशन के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज होने वाली है।

साजिद खान की अगली फिल्म

ऋतिक रोशन साजिद खान की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी।

कबीर खान

कबीर खान की अगली फिल्म में ऋतिक रोशन मेनलीड में दिखेंगे। इस फिल्म की पुष्टि हो चुकी है। साजिद नाडियावाला के बैनर तले इस फिल्म की कहानी पर फिलहाल काम चल रहा है।

धूम 4

ऋतिक रोशन ने यशराज फिल्म्स की नई फिल्म साइन की। अफवाहों की मानें तो यह फिल्म धूम 4 है। हालांकि फिल्म की कास्टिंग में फिलहाल काफी बदलाव हो रहे हैं।

'शहंशाह' की रीमेक

अफवाहों की मानें तो अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शहंशाह' की रीमेक में ऋतिक रोशन को फाइनल किया जा रहा है। ऋतिक अमिताभ बच्चन वाला किरदार निभाएंगे। रिपोर्ट्स ने अनुसार, ऋतिक रोशन ने भी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्हें पसंद आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X