Krrish 4: ऋतिक रोशन ने कर दिया ऐलान, अब बनेगी सबसे बड़ी फिल्म, तारीख लिख लीजिए
जहां एक तरफ बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा चल रही है, वहीं दूसरी तरफ हाल ही में एक और बड़ी फिल्म का सीक्वल सुर्खियों में आ गया है। हम बात कर रहे हैं ऋतिक रोशन की फिल्म कृष का चौथा सीक्वल यानी कृष 4 की। काफी समय से इस सीक्वल को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं लेकिन हाल ही में ऋतिक रोशन ने कुछ ऐसा किया कि कृष 4 की खबरें और भी तगड़ी हो गईं। वहीं अगर ऐसा हुआ तो माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉलीवुड की अब तक सबसे बड़ी फिल्म होगी।
[''मैं अभी भी चाहता हूं कि ऋतिक और सुजैन फिर से साथ हो जाएं'']
दरअसल, ऋतिक रोशन ने अपने सोशल एकाउंट पर पोस्ट किया है, माना जा रहा है कि उन्होंने इस पोस्ट के जरिए कृष 4 की ओर इशारा किया है। कृष 3 की एक मेकिंग वीडियो शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा- आपको भी कभी कहां होना चाहिए और आप कहां हैं के बीच की दूरी का अहसास हुआ है? कृष मेरे लिए संघर्ष भरी वहीं दूरी है। जब मेरे पिता के मन में कृष का आइडिया आया तो में खुद पर यकीन नहीं कर पा रहा था और भ्रम से भरा हुआ महसूस कर रहा था मुझे लग रहा था मैं ये नहीं कर पाऊंगा।

उन्होंने आगे लिखा हम आगे बढ़े और डर के साथ ही सफलता पाई। बजट, टेक्नॉलजी और रिसॉर्सेज की कमी होने के बावजूद हमने अच्छा काम किया। अब हम कृष 4 के साथ और आगे बढ़ने जा रहे हैं और मुझे उतनी ही एक्साइटमेंट महसूस हो रही है जो कुछ सालों पहले हो रही थी।' उनके इस पोस्ट से साफ है कि वे कृष 4 की तैयारियों में जुट चुके हैं। तो चलिए इसी बात पर हम आपको बता देते हैं इस मेगा बजट फिल्म से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











