..................... Pathaan का टीजर देख उछल पड़े Hrithik Roshan, दमदार एक्शन पर बोले, 'अविश्वसनीय' Hrithik Roshan jumped after seeing the teaser of Pathaan, Actor said, 'Unbelievable' - Hindi Filmibeat

Pathaan का टीजर देख उछल पड़े Hrithik Roshan, दमदार एक्शन पर बोले, 'अविश्वसनीय'

hrithik roshan, pathaan

शाहरुख खान के फैंस के लिए आज का दिन किसी त्योहार से कम नहीं है क्योंकि उनके जन्मदिन के मौके पर यशराज फिल्म्स ने एक बड़ा तोहफा दिया है। जी हां, मोस्ट अवेटेड फिल्म Pathaaan का धमाकेदार Teaser रिलीज कर दिया गया है और ये काफी धमाकेदार है। फैंस पठान का इंतजार कर रहे हैं और ये फिल्म 25 जनवरी 2023 में फिल्म रिलीज होने वाली है शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं।

इसके अलावा मेगास्टार सलमान खान एक दमदार कैमियो करते दिख सकते हैं। जैसे ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है ये ट्रेंड कर रहा है और फैंस समेत कई सितारे भी शाहरुख खान के इस पठान टीजर की तारीफ कर रहे हैं।

इस वक्त सुपरस्टार ऋतिक रोशन और जॉन अब्राहम के रिएक्शन सामने आए हैं। ऋतिक रोशन ने पठान का टीजर साझा करते हुए लिखा है, ''वाह वाह वाह !! अविश्वसनीय !! बूम'' ऋतिक रोशन को टीजर काफी पसंद आया है।

जॉन अब्राहम जो कि इस फिल्म में निगेटिव रोल निभा रहे हैं उन्होने लिखा है, ''जन्मदिन मुबारक हो शाहरुख। यह आपके लिए है। आपको हमेशा प्यार। 25 जनवरी, 2023 को अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर #YRF50 के साथ #पठान का जश्न मनाएं।

हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हो रही है।'' शाहरुख खान पठान के अलावा जवान और डंकी को लेकर भी बिजी हैं। कई साल के बाद वो लगातार बड़े धमाके करने वाले हैँ। हालांकि इन फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान अभी होना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X