..................... ऋतिक रोशन और हॉलीवुड स्टार्स ने भारत में कोरोना संकट से लड़ने के लिए जुटाये 27 करोड़ रुपये | Hrithik Roshan joins Hollywood stars in raising fund for India's COVID-19 relief efforts - Hindi Filmibeat

भारत में कोरोना संकट से लड़ने के लिए आगे आए ऋतिक रोशन और हॉलीवुड स्टार्स, जुटाये 27 करोड़ रुपये

भारत में कोविड 19 की नई लहर ने तबाही मचाई हुई है। हर दिन लाखों लोग इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं, जबकि हजारों जानें जा चुकी हैं। कोरोना महामारी से निपटने के लिए फिल्म इंडस्ट्री कलाकार भी हर संभव मदद दे रहे हैं। अब ऋतिक रोशन ने भारत की मदद के लिए शुरू किये गये एक फंड रेज़िंग कैंपेन में आर्थिक सहयोग किया है। इस अभियान के ज़रिए कई हॉलीवुड कलाकार भी भारत की आर्थिक मदद के लिए आगे आये हैं।

ऋतिक रोसन ने इसके लिए 15,000 डॉलर्स यानी लगभग 11.10 रुपए डोनेट किए हैं। ये अभियान इंटरनेशनल ऑथर और पॉडकास्टर जय शेट्टी द्वारा भारत की मदद के लिए चलाया जा रहा है।

Hrithik Roshan

जय शेट्टी ने Help India Breathe नाम से एक फंडरेजर की शुरुआत की थी, जिसके जरीए उन्हें भारत में आए इस संकट के लिए 1 मिलियन डॉलर जुटाना था। इस फंडरेजर में स्मिथ फैमिली, एलन डीजेनेरेस, ब्रेंडन बुरचार्ड, शॉन मेंडेस और कैमिला काबेलो जैसे कई सेलेब्स ने डोनेशन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X