जानिए क्यों हैं रितिक रोशन बॉलीवुड के नंबर 1 डासिंग हीरो?
यूं तो बॉलीवुड में कई अभिनेता डांस करते हैं लेकिन जो बात सुपर हीरो रितिक रोशन के डांस में हैं वो औऱ किसी में नहीं, मेरी नजर में रितिक इज द बेस्ट डांसर..। अरे यह कहना मेरा नहीं अभिनेता शाहिद कपूर का है। जिन्हें आईफा समारोह में रितिक के डांस का बेसब्री से इंतजार है।
हाल ही में हुई प्रेस वार्ता में शाहिद ने यह बातें कहीं। रितिक रोशन को अपना डांसिग आयडल मानने वाले शाहिद खुद भी एक बेहतरीन डांसर हैं। पिछले साल आयीं उनकी दो सफल फिल्मों ' फटा पोस्टर निकला हीरो' और ' आर राजकुमार' में उन्होंने अपनी डांसिग प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
'आईफा' के 15वें संस्करण की शुरुआत 23 अप्रैल से होगी
फिलहाल शाहिद इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हैदर' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ बॉलीवुड के दो दिग्गज इरफान खान और तब्बू हैं। फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हुई है।फिल्म 'हैदर' 12 सितंबर को रिलीज होगी।
Just One Click: 'आईफा' प्रेस वार्ता की तस्वीरें
वैसे आपको बता दें कि जहां शाहिद मियां रितिक के आईफा अवार्ड शो के परफारमेंस का इंतजार कर रहे हैं वहीं रितिक भी फ्लोरिडा के टेंपा बे में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार अर्पण समारोह के 15वें संस्करण में अपनी प्रस्तुति को लेकर एक्साइटेड हैं।
रितिक ने कहा कि लोगों को मेरे डांस से बहुत ज्यादा उम्मीदे हैं ना इसलिए मैं उनसे वादा करता हूं कि मैं उन्हें बिल्कुल निराश नहीं करूंगा।
आपको बता दें कि 'आईफा' के 15वें संस्करण की शुरुआत 23 अप्रैल को होगी और आयोजन की मेजबानी शाहिद कपूर और फरहान अख्तर करेंगे।
आईये आपको दिखाते हैं रितिक के कुछ फेमस डांस नंबर..एक झलक नीचे की स्लाइडों पर...


Click it and Unblock the Notifications











