काबिल की टीम को ऋतिक का झटका, रोज़ 12 लाख का LOSS!
ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो का हाल बुरा है। फिल्म 12 अगस्त को रिलीज़ हुई थी और अब तक कुल 60 करोड़ कमा पाई है। फिल्म की कमाई पर तो खैर बात ही नहीं करते हैं पर फिल्म को लेकर जितनी जगहंसाई सबकी हुई है, वो कोई नहीं भूल सकता।
[कैसे टूटा ऋतिक का रिकॉर्ड और मोहनजोदड़ो हुई सबसे बड़ी फ्लॉप!]
सबका इस पर गहरा असर पड़ा है। लेकिन काम चलते रहना चाहिए तो ऋतिक रोशन अपनी अगली फिल्म काबिल की शूटिंग में जुट गए हैं। पर ये फिल्म भी शाहरूख खान की रईस से क्लैश हो रही है जो ऋतिक के लिए बहुत बड़ा खतरा है।

बस इन्हीं सब टेंशन की वजह से ऋतिक रोशन बीमार पड़ चुके हैं। वो बुखार में जकड़े हुए हैं और या तो सेट पर नहीं पहुंच रहे हैं या फिर पहुंचने के बाद भी अच्छे शॉट नहीं दे पा रहे हैं। इतना ही नहीं, उनका गुस्सा इतना बढ़ चुका है कि सब उनसे डर कर रहते हैं।
[[#Bhaav...इसलिए बॉक्स ऑफिस पर अक्षय के आधे रह गए ऋतिक रोशन]]
लेकिन इन सबकी वजह से फिल्म की शूटिंग रूकी हुई है और रोज़ काबिल की टीम को 12 लाख का नुकसान रोज़ हो रहा है। अब ये सारा नुकसान फिल्म के बजट पर असर करेगा।
जानिए क्यों ऋतिक रोशन के लिए सुसाइड है रईस - काबिल क्लैश -
मोहनजोदड़ो क्लैश
अक्षय कुमार की रूस्तम और ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो की टक्कर ने काफी हद तक सब साफ कर दिया है। हालांकि सबको पता था कि जैसी ऋतिक के करियर की स्थिति है ऐसे में दो फिल्मों का क्लैश होना ऋतिक के बॉक्स ऑफिस के लिए कतई अच्छा नहीं होगा।
निगेटिव पब्लिसिटी
कुछ भी कहिए लेकिन कंगना रनौत कंट्रोवर्सी ने ऋतिक रोशन की इमेज को काफी खराब किया है। कुछ कंगना के कारण और कुछ का कारण ऋतिक खुद ही थे। अपनी कुछ हरकतों के कारण--->[#Shock: ऋतिक ने सौंपे कंगना के सारे खत...हर 6 मिनट पर एक!]
सालों की दोस्ती
जहां ऋतिक रोशन शाहरूख खान की बहुत इज़्जत करते हैं वहीं शाहरूख खान राकेश रोशन के भी काफी करीब हैं। वहीं रईस के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और ऋतिक रोशन तो बेस्ट फ्रेंड्स हैं!
हर फिल्म लेट
ऋतिक रोशन बैंग बैंग के बाद से अभी तक परदे पर नहीं आए हैं। ऐसे में अगर उनकी फिल्म क्लैश होती है तो फैन्स उन्हें साइडलाइन कर देंगे, इस बात की पूरी उम्मीद है।
निगेटिव शाहरूख खान
शाहरूख खान का निगेटिव अंदाज़ इस तरह से काफी समय बाद आ रहा है और फैन्स इसलिए रईस को लेकर बहुत ही ज़्यादा एक्साइटेड हैं।
अग्निपथ इफेक्ट
ऋतिक की काबिल का पहला लुक आ चुका है और पहली बार में फिल्म पर अग्निपथ इफेक्ट साफ नज़र आ रहा है। और इस रूप में ऋतिक रोशन को दोबारा देखने के लिए फैन्स ज़्यादा उत्साहित नहीं होंगे।
रोमांस - डांस
ऋतिक रोशन को टिपिकल रोमांस - डांस करते देखे अरसा हो चुका है और अब अगर दर्शकों को वो नहीं मिल रहा तो वो दूसरा ऑप्शन लेना ज़्यादा बेहतर समझेंगे।ठ
इतिहास
ऋतिक रोशन और शाहरूख खान बॉक्स ऑफिस पर पहले भी भिड़ चुके हैं और इसका इतिहास काफी अच्छा नहीं रहा।
संजय गुप्ता?
संजय गुप्ता ने भले ही शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्म दी हो पर उनकी आखिरी फिल्म कांटे बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर गिरी थी।
रईस की पब्लिसिटी
रईस इस साल की सबसे बड़ी क्लैश थी और इसलिए फिल्म पर बहुत ज़्यादा बात हो चुकी है। ऐसे में नए साल पर फिल्म आखिरकार देखने का लोगों में बहुत ही ज़्यादा क्रेज़ बरकरार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications









