ऋतिक रोशन बने स्टेज परफ़ॉर्मेंस के बादशाह!
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, स्टेज परफॉर्मेंस में भी निर्विवाद रूप से वह नाम हैं जो सभी के पसंदीदा है। सुपरस्टार ने एक लोकप्रिय पुरस्कार समारोह में अपनी हालिया परफॉर्मेंस के साथ धूम मचा दी है। सोशल मीडिया पर वह वायरल हैं।
इस अवार्ड फंक्शन में, ऋतिक रोशन ने एक शानदार मोंटाज पर अपनी परफॉर्मेंस दी, जिसके माध्यम से हिंदी सिनेमा में उनके 20 साल के यादगार सफ़र को दर्शाया गया है।

अभिनेता इस खास मौके पर अपने सिग्नेचर स्टाइल और कहो ना प्यार है', यू आर माई सोनिया', 'धूम अगेन', 'सेनोरिटा' और 'घुंघरू' सहित कई अन्य सुपर हिट गानों पर परफॉर्म करते हुए नज़र आये। एक बड़े डांस सीक्वेंस होने के बावजूद, वह दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखने में सफल रहे। और यह सब हालिया महामारी के कारण बिना किसी स्टेज रिहर्सल के किया गया था।
परफॉर्मेंस का ऐसा प्रभाव था कि एक लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शो की लाइव स्ट्रीम में मंच पर ऋतिक की एंट्री के साथ व्यूज में जबरदस्त वृद्धि देखने मिली।
विज्ञापन की दुनिया से एक स्रोत ने साझा किया, "ऋतिक रोशन भारत में स्टेज परफॉर्मर के रूप में सर्वश्रेष्ठ है। पहले भी, उनके द्वारा किए गए शो, अवार्ड फंक्शन और आईपीएल उद्घाटन शो इत्यादि ने टेलीविजन पर शानदार प्रदर्शन किया है। हर बार, जब भी वह परफॉर्मेंस के लिए मंच पर कदम रखते हैं, यह हमेशा स्पेशल होता है। एडवरटाइज़र के रूप में, इस तरह की जानकारी हमेशा हमारे खर्चों की योजना बनाने के लिए फायदेमंद होती है।"
यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है, खासकर तब जब ऋतिक को बॉलीवुड में सर्वश्रेष्ठ डांसर्स में से एक माना जाता है। वह प्रभु देवा, सरोज खान, फराह खान, गणेश आचार्य, श्यामक दावर और रेमो डिसूजा जैसे दिग्गज कोरियोग्राफर्स से तारीफ पा चुके हैं।
अवार्ड शो में ऋतिक के परफॉर्मेंस को लेकर प्रशंसक सोशल मीडिया पर जमकर उनकी प्रशंसा कर रहे है, जहां वे उनकी परफॉर्मेंस को 'ईलेक्टरीफाइंग', 'एफर्टलेस', 'नॉस्टैल्जिक' और 'फ़ील्ड विद अनमैचेबल' कहते हुए, ऋतिक रोशन को देश के सर्वश्रेष्ठ और सबसे प्रतिष्ठित परफॉर्मर का स्थान दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
