''भारत में ऋतिक रोशन से बेहतर एक्शन सुपरस्टार कोई नहीं है''- सिद्धार्थ आनंद
वॉर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि भारत में ऋतिक रोशन से बड़ा एक्शन सुपरस्टार आज तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा- 'बात जब एक्शन की आती है तो भारत में ऋतिक से बेहतर एक्शन सुपरस्टार कोई नहीं है। अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने और देश में एक्शन फिल्मों को और आगे ले जाने की अपनी कमिटमेंट की वजह से ही वह सबसे चहेते एक्शन सुपरस्टार हैं।'
ऋतिक पर बात करते हुए सिद्धार्थ आनंद ने आगे कहा, वॉर में ऋतिक ने अपना बेहतरीन प्र्दशन किया है और दर्शकों को ऐसा शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। उन्होंने असाधारण जोखिम उठाया है।

बता दें, फिल्म में ऋतिक को पुर्तगाल के शहर पोटरे में एक पुल से 300 फीट नीचे छलांग लगाते हुए देखा जाएगा। निर्देशक ने ऋतिक की कड़ी मेहनत की तारीफ की है। यशराज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 2 अक्टूबर को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी।
वॉर में ऋतिक रोशन, टाइगर श्राफ और वाणी कपूर मुख्य किरदारों में हैं। इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म माना जा रहा है। सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि 'वॉर' को बनाते वक्त हमने लगातार दिमाग में एक बात को रखा कि इस फिल्म को भारत में अब तक के सबसे बड़े इंटरटेनर के रूप में देखा जाएगा। हमारे पास टाईगर और ऋतिक जैसे एक्शन हीरो हैं, तो हम दर्शकों को रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीन्स का अनुभव देना चाहते थे।


Click it and Unblock the Notifications