'ऋतिक रोशन से तुलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है..'
[बॉलीवुड न्यूज] टाईगर श्राफ ने पहली फिल्म से ही अपनी डांसिंग से सबको हैरान कर दिया था। हम्म.. हो भी क्यों न..हाल ही में पता चला है कि टाईगर ऋतिक रोशन के बहुत बड़े फैन हैं। अब ऋतिक और उनकी डांसिंग पर तो दुनिया कायल है। लिहाजा, टाइगर का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।

टाइगर श्रॉफ ऋतिक रोशन के बड़े फैन हैं। उनका कहना है कि वह नृत्य के भगवान हैं। बता दें, कई लोग टाईगर के डांसिंग की तुलना ऋतिक रोशन से करते हैं, लेकिन वह खुद किसी भी तरह की तुलना में यकीन नहीं रखते।
शाहरूख, सलमान और आमिर खान को टाईगर श्राफ ने किया REJECT!
टाईगर का कहना है कि, 'जहां तक तुलना का सवाल है, तो ऋतिक के साथ मेरा नाम जुड़ना, एक बड़ी प्रशंसा है। लेकिन मेरा यकीन कीजिये, वह नृत्य के भगवान हैं। जबकि मुझे अभी बहुत कुछ सीखना है।'
टाईगर ने एबीसीडी 3 में उनके काम करने की अफवाहों को भी खारिज किया। टाईगर ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, 'एबीसीडी एक हिट फिल्म सीरिज है। लेकिन मुझे कभी एबीसीडी-3 की पेशकश नहीं की गई।'
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications













