ये एक फिल्म तय कर देगी सलमान - ऋतिक की EQUATION!
ऋतिक रोशन और सलमान खान की ईक्वेशन कुछ अजीब है। अव्वल दोनों को एक ही फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आती है। या फिर एक डायरेक्टर के पास यही दोनों ऑप्शन होते हैं। इतना ही नहीं, इन दोनों के बीच घूमते घूमते या तो फिल्म बंद हो जाती है या अटक जाती है।
अगर खबरों की मानें तो बैंग बैंग डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद सिल्वेस्टर स्टैलोन की सुपरहिट फिल्म रैंबो का रीमेक लेकर आ रहे हैं। और इसके हीरो होंगे ऋतिक रोशन। और सलमान खान सिल्वेस्टर स्टैलॉन के कितने बड़े भक्त हैं ये बताने की ज़रूरत नहीं।
[इन आने वाली फिल्मों से ऋतिक ने किया WALK OUT!]
कभी सलमान सिल्वेस्टर स्टैलॉन की तस्वीरें शेयर कर उन्हें फॉलो करने की सलाह देते हैं तो कभी उनके साथ फिल्म करने की इच्छा जताते हैं। खबरें तो यहां तक थीं कि सुलतान में सलमान के कोच की भूमिका सिल्वेस्टर स्टैलॉन ही निभाएंगे।
अब ऋतिक रैंबो का रीमेक कर रहे हैं ऐसे में सलमान का इस फिल्म पर क्या रिएक्शन होगा ये देखने लायक है। अगर उनका मन भी ये फिल्म करने का नहीं है तो। क्योंकि ऋतिक सलमान की ईक्वेशन फिलहाल काफी दिलचस्प है -


Click it and Unblock the Notifications