ऋतिक रोशन शूट कर रहे हैं शाहरूख खान की पठान का कैमियो? सेट से शेयर की तस्वीर
बॉलीवुड में फिलहाल हर एक्टर अपने काम पर लौट चुका है। कुछ ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट अनाउंस कर दिए हैं तो कुछ अभी भी किसी मुहुर्त का इंतज़ार कर रहे हैं। अब ऋतिक रोशन ने भी अपने एक सेल्फी शेयर करते हुए फैन्स को बताया कि वो सेट पर लौट चुके हैं। लेकिन उनका अगला प्रोजेक्ट क्या है, ये किसी को नहीं पता है।
कुछ का मानना है कि ऋतिक का अगला प्रोजेक्ट है विक्रम वेधा रीमेक। जिसमें वो सैफ अली खान के अपोज़िट दिखाई देंगे। लेकिन फिलहाल ऋतिक का लुक देखकर लग रहा है कि वो शायद वो शाहरूख खान की पठान के लिए कैमियो शूट कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि यशराज फिल्म्स अपना एक स्पाई यूनिवर्स बना रहा है जिसकी पहली फिल्म है पठान, दूसरी टाईगर 3 और तीसरी वॉर 2। और इन तीनों ही फिल्मों के जासूस - पठान के शाहरूख खान, वॉर के कबीर और टाईगर के सलमान खान एक दूसरे की फिल्मों में कैमियो ज़रूर करेंगे।
ऋतिक की सेल्फी देख कर भी फैन्स को वॉर से उनके किरदार कबीर के लुक की ही याद आ रही है। अब ये प्रोजेक्ट क्या है, ये तो कुछ समय बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications












